जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा , बड़ी साजिश से उठाया पर्दा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा , बड़ी साजिश से उठाया पर्दा
जांजगीर चाम्पा 05 मार्च 2022 -   जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव के तालाब में तीन दिनों से लापता 12 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने के सनसीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांजगीर चाम्पा SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में मृतका का प्रेमी कातिल निकला जिसने एक साथ आत्महत्या करने का वादा कर के नाबालिग से सुसाईड नोट लिखवाया फिर उसे घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कत्ल कर उसके लेगीस के जेब में सुसाईड नोट रख कर मृतका के शव को तालाब में फेक दिया और मौके से फरार हो गया। 

इस संबंध में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दिनांक 02 मार्च नाबालिग के परिजनों ने जैजैपुर थाना आकर जानकारी दी थी कि दिनांक 28 फरवरी की दरम्यानी रात उसकी नाबालिक लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी तभी दिनांक 03 मार्च को नाबालिग लड़की की लाश ग्राम चोरभटठी के डबरी तालाब में मिली।

शव पंचनामा के बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी जैजैपुर और तीन डॉक्टरो की टीम के द्वारा विडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हत्या की पुष्टी हुई। जिस पर पुलिस ने धारा 302 जोड़कर परिजनों और ग्रामिणों के बयान के बाद संदेही जवाहर चंद्रा पिता समारू राम चंद्रा निवासी चोरभटठी थाना जैजैपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग में था और यह बात पूरे गांव में फैल चुकी थी जिसकी वजह से दिनांक 28.फरवरी को उसने लड़की से मिलकर हत्या करने की साजिश कर सुसाईड नोट लिखकर लाने कहा।

जिसके बाद नाबालिग अपने घर से सुसाईड नोट लिखकर रात 01.00 आरोपी के साथ मोटर सायकल में बैठ कर डबरी तालाब चोरभटटी के पास पहुॅची तब आरोपी ने उससे जबरदस्ती बलात्कार किया और गला दबा कर हत्या कर दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट को उसके लेगिंस के जेब में रख कर मृतिका के शव को डबरी तालाब में फेक दिया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 05.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेज दिया गया है।
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा , बड़ी साजिश से उठाया पर्दा

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH