05 हजार की रिश्वत लेते महिला ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार , पकड़े जाने पर किया चौकाने वाला खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
05 हजार की रिश्वत लेते महिला ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार , पकड़े जाने पर किया चौकाने वाला खुलासा
जयपुर 05 मार्च 2022 -  मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण करने की आड़ में वसूली करने वाली करने वाली ड्रग इंस्पेक्टर सिंधू कुमारी को जयपुर ACB की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ड्रग इंस्पेक्टर के गिरफ्तार होने के बाद होने के बाद जहां मेडिकल के क्षेत्र में चल रही धांधली का खुलासा हुआ है। वहीं सिंधु कुमारी की ओर से जो बातें ACB को कही गई है, वो भी हैरान कर देने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ़्तार सिंधू कुमारी के पास जयपुर के 500 मेडिकल स्टोर के निरीक्षण की ज़िम्मेदारी थी। साथ ही वो हर एक स्टोर से हर महीने पांच-पांच हज़ार रुपये की वसूली करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार जब ACB ने सिंधु कुमारी को पकड़ा, तो वह बोली- साहब रुपए , तो ऊपर तक देने होते हैं। नहीं तो तबादला बीकानेर जैसे जिले में कर दिया जाता है। पूछताछ में महिला अधिकारी ने रिश्वत राशि ड्रग कंट्रोलर तक को देने की पहुंचाने की बात कबूली है। बिहार मूल की रहने वाली सिंधु का यह भी कहना है कि रुपए नहीं देने की एवज में अफसरों ने तबादले तक की धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर सिंधू कुमारी जब रिश्वत ले रही थी, तब मेडिकल विभाग में मीटिंग चल रही थी। उन्हें बुलाया जा रहा था, मगर वह रिश्वत लेने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच गईं। यह भी जानकारी मिली है कि सिंधू कुमारी के पास जयपुर के सबसे बड़े मेडिकल कारोबार बाज़ार 'सेठी कॉलोनी' का जिम्मा भी था। विभाग में अच्छी पैठ थी, लिहाजा

इंस्पेक्टर होने के बावजूद गाड़ी और ड्राइवर जैसी सुविधाएं भी दी गई थीं। पिछली बार कोरोना में जब रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट पैदा हुआ था तब भी उसकी पूरी जिम्मेदारी ड्रग विभाग ने ड्रग इंस्पेक्टर सिंधू कुमारी को ही दी थी।

दरअसल मानसरोवर निवासी परिवादी ने पिछले दिनों ACB में शिकायत दी थी कि ड्रग इंस्पेक्टर सिंधू कुमारी वसूली के लिए दबाव बना रही है। रुपए नहीं देने पर भारी जुर्माना लगाने और मेडिकल दुकान को सीज करने की धमकियां दे रही है। शिकायत के मुताबिक सिंधू कुमारी ने 10 हजार रुपए मांगे थे। 5 हजार रुपए लेने के दौरान ACB ने शिकायत का सत्यापन किया और शुक्रवार 04 फरवरी को दूसरी किश्त के 5 हजार रुपए लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने ड्रग इंस्पेक्ट सिंधू कुमारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल SP बजरंग सिंह शेखावत की टीम ड्रग इंस्पेक्टर के आवास की तलाशी ले रहे है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH