भविष्य बताने के नाम पर महिलाओं से मंगाता था न्यूड फोटो , फिर करता था ब्लैकमेल , मामले का ऐसे हुआ खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भविष्य बताने के नाम पर महिलाओं से मंगाता था न्यूड फोटो , फिर करता था ब्लैकमेल , मामले का ऐसे हुआ खुलासा
जयपुर 04 मार्च 2022 -  राजधानी जयपुर की महेश नगर पुलिस ने एक फर्जी ज्योतिष को गिरफ्तार किया है। यह महिलाओं और युवतियों से उनके भविष्य के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे न्यूड फोटो मंगवाता था। आरोपी शुभम खंडेलवाल जयपुर के बजाज नगर इलाके का रहने वाला है। इसने सोशल मीडिया पर खुद को बड़ा ज्योतिष बताते हुए फर्जी आईडी बनाई हुई है। 

इस आईडी के जरिए देश विदेश में नामी महिलाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियां करने का दावा किया है। ऐसे में कई युवतियां इसके झांसे में आकर खुद के भविष्य के बारे में जानना चाहती है। भविष्य बताने के लिए आरोपी शुभम युवतियों से उनकी न्यूड फोटो मंगवाता था। इसके बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करने का प्रयास करता था।

शुभम के खिलाफ जयपुर के महेश नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के तौर पर नौकरी करती है। आरोपी शुभम भी एयरपोर्ट पर जॉब करता है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे झांसे में लेकर न्यूड फोटो प्राप्त कर ली।

इसके बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शादी होने के बाद पीड़िता ने आरोपी को पीछा छोड़ने के लिए कहा लेकिन आरोपी शुभम की हरकतें जारी रही। पीड़िता के पति और ससुराल वालों ने आरोपी के घरवालों से बात करके पीछा छोड़ने की बात कही थी लेकिन शुभम नहीं माना।

जिसके बाद बुधवार को पीड़िता, उसके पति और तीन अन्य लोगों ने शुभम को सबक सिखाने के लिए उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और मारपीट किया। इस पर शुभम ने बजाज नगर थाने में अपहरण और मारपीट की मुकदमा दर्ज करा दिया। बजाज नगर पुलिस ने युवती, उसके पति और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया , तो शुभम के कारनामों का खुलासा हुआ।

युवती ने बताया कि शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार परेशान कर रहा था। सबक सिखाने के लिए उसके साथ मारपीट की गई। बाद में युवती ने शुभम के खिलाफ महेश नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महेश नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेश नगर में पुलिस ने शुभम खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुभम के मोबाइल में सैंकड़ों युवतियों की न्यूज फोटो मिली है। इसकी जांच कराने के लिए फोरेंसिंक लैब की मदद ली जाएगी।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपी का एक फेक अकाउंट मिला है। इसी अकाउंट के जरिए आरोपी देश विदेश की कई युवतियों से संपर्क कर चुका है। खुद को बड़ा ज्योतिष बताकर आरोपी युवतियों को अपने जाल में फंसाता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH