शर्मसार हुआ शिक्षा जगत , शिक्षक ने छात्रा को मेरिट लिस्ट में लाने के लिए रख दी ऐसी शर्त की जिसे सुन कर छात्रा हो गई शॉक्ड

देश , 24-02-2022 6:09:42 AM
Anil Tamboli
शर्मसार हुआ शिक्षा जगत , शिक्षक ने छात्रा को मेरिट लिस्ट में लाने के लिए रख दी ऐसी शर्त की जिसे सुन कर छात्रा हो गई शॉक्ड
दौसा 23 फरवरी 2022 -  राजस्थान के दौसा के लालसोट में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक टीचर ने दसवीं की छात्रा को अच्छे अंक देने का प्रलोभन देकर उससे अस्मत की डिमांड कर डाली. घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने अपने घर जाकर आप बीती सुनाई तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया. परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO ACT) सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है. उसके बाद पुलिस ने तत्परता बरतते हुये आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है. आरोपी टीचर को न्यायालय में पेश करेगी।

लालसोट थाना प्रभारी अंकेश कुमार ने बताया कि मामला इलाके के एक गांव में स्थित निजी स्कूल से जुड़ा है. इस स्कूल में टीचर द्वारा 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. यह घटना 16 फरवरी को स्कूल के अंदर हुई. 16 फरवरी को छात्रा अपने स्कूल गई थी. वहां इंग्लिश के टीचर ओम प्रकाश बैरवा ने छात्रा को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स भिजवाने का प्रलोभन दिया. आरोपी शिक्षक ने इसके एवज में छात्रा से अस्मत की डिमांड की और कहा कि मुझे खुश कर दो, बढ़िया नंबर दूंगा. इस दौरान उसने छात्रा से छेड़छाड़ भी की।

इतना ही नहीं टीचर ओम प्रकाश बैरवा ने छात्रा को चेतावनी भी दी कि यदि उसने शर्त पूरी नहीं की तो उसको फेल कर दिया जाएगा. टीचर द्वारा छेड़छाड़ और अस्मत की डिमांड के जाने के बाद छात्रा काफी डरी और सहमी हुई थी. घटना के 3 दिनों तक उसने इस बात को किसी से शेयर भी नहीं किया. रविवार के दिन छुट्टी थी. ऐसे में वह अपने घर पर ही थी।

इस दौरान छात्रा को अपने परिजनों को आप बीती सुनाने का मौका मिला. उसने पूरे घटनाक्रम को परिजनों को बताया. इसके बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वे लालसोट थाने में पहुंचे. उन्होंने वहां टीचर ओम प्रकाश बैरवा के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए. बयानों के आधार पर जांच पड़ताल की तो टीचर ओम प्रकाश बैरवा पर लगे आरोप प्रमाणित पाए गए. इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. कई बार इस तरह की घटनाओं के बाद स्कूलों का घेराव तक हो चुका है. पुलिस की लगातार कार्रवाइयों के बावजूद ऐसे मामले घटने की बजाय बढ़ रहे हैं. मामले की जांच लालसोट डीएसपी शंकरलाल मीणा कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH