हाई टेंसन टॉवर में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई टेंसन टॉवर में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
बहादुरगढ 22 फरवरी 2022 -  सांखोल गाँव के खेतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के पोल पर फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली। पत्नी की बीमारी की वजह से वह तनाव में था। इसी तनाववश आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय शिवचंद्र साहनी के रूप में हुई है। शिवचंद्र मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का निवासी था। पिछले काफी समय से बहादुरगढ़ के विकास नगर में किराये पर रह रहा था। एचएसआईआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार की सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला, लेकिन दोपहर के वक्त उसका शव गांव सांखोल के खेतों में मिला। 

हाइटेंशन लाइन के पोल पर फंदा लगाया हुआ था। पहले तो लाइनपार थाना पुलिस मौके पर गई, लेकिन वह क्षेत्र उनके अधीन नहीं था। इसके बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। बताते हैं कि शिवचंद्र की पत्नी पिछले काफी समय से बीमार है। उसका ईलाज चल रहा है। 

पत्नी की बीमारी की वजह से वह अक्सर तनाव में रहता था। इसी तनाव से ग्रस्त होकर उसके द्वारा आत्म हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वजह जो भी रही हो, लेकिन उसके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माँ गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और पिता का साया उनके ऊपर से उठ गया है। जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH