चाम्पा पुलिस की सक्रियता से किसान की गुम रकम 02 लाख 24 हजार 05 सौ रूपये वापस मिले

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाम्पा पुलिस की सक्रियता से किसान की गुम रकम 02 लाख 24 हजार 05 सौ रूपये वापस मिले
जांजगीर चाम्पा 19 फरवरी 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 फरवरी 2022 को किसान जीवन लाल राठौर निवासी पासीद थाना सक्ती जो कि धान के बिक्री रकम को KCC लोन का राशि 02 लाख 24 हजार 05 सौ रुपये जमा करने अपने घर पासीद से अपने थैले में रखकर यूनियन बैंक चाम्पा आ रहा था।

किसान जीवन लाल राठौर रेल्वे ओव्हर ब्रीज क्रास कर रहा था कि ओव्हर ब्रीज के पास थैला समेत नगदी रकम गिर गया। जिसकी सूचना थाना चाम्पा में प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को घटना से अवगत करा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एंव SDOP चाम्पा श्रीमती पद्मश्री तंवर के मार्गदर्शन में चाम्पा पुलिस द्वारा ओव्हर ब्रीज के नीचे जवाहरपारा के आस पास के लोगों से पता किया गया जिसमें पता करने के दौरान सैफाली कर्ष , सुलोचना महंत ने स्वतः आकर बताये की उन्हें पैसे से भरा थैला मिला है जिसे थाना लाकर उनके द्वारा उक्त पैसा किसान जीवन लाल राठौर को सुपुर्द किया गया।

उक्त बालिकाओं के द्वारा मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए " गुड सेमेटेरियन " होने का परिचय दिया है जिससे प्रफुलित होकर किसान जीवन लाल राठौर द्वारा दोनो बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा उक्त बालिकाओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार नेक कार्य करने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। इस प्रकार चाम्पा पुलिस की सक्रियता से किसान जीवन लाल राठौर की मेहनत का गुम पैसा उन्हें प्राप्त हुआ। 

उक्त कार्यवाही में मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा , उप निरीक्षक नागेश तिवारी , प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी , आरक्षक ईश्वरी राठौर , आरक्षक रोहित कहरा , महिला आरक्षक सविता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH