भंडारे में शामिल होने आई साध्वी को बंधक बनाकर रेप , मंदिर के महंत और तीन सेवकों के खिलाफ केस दर्ज

देश , 17-02-2022 6:23:12 PM
Anil Tamboli
भंडारे में शामिल होने आई साध्वी को बंधक बनाकर रेप , मंदिर के महंत और तीन सेवकों के खिलाफ केस दर्ज
महेंद्रगढ़ 17 फरवरी 2022 -  हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नारनौल के खरड़ में भंडारे में शामिल होने पहुंची एक साध्वी के साथ रेप की घटना सामने आई है. खबर के मुताबिक हरिद्वार से भंडारे में पहुंची साध्वी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया. पुलिस ने इस मामले में एक मंदिर के महंत और तीन सेवकों के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस  ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक हरिद्वार की एक साध्वी को भंडारे का निमंत्रण देकर महेंद्रगढ़ बुलाया गया था।

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के मुताबिक 31 जनवरी को साध्वी  को भंडारे का निमंत्रण मिला था. जिसके बाद वह 02 फरवरी को वह नारनौल पहुंची थी. खबर के मुताबिक साध्वी दो दिन तक मंदिर में रही. साध्वी का आरोप है कि 04 फरवरी को मंदिर के महंत ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ रेप किया. साध्वी का आरोप है कि रेप के बाद उसे चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया. उसने महंत पर बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित साध्वी का कहना है कि जब महंत उसके साथ रेप करता था तो उसके तीन सेवक कमरे के बाहर बैठकर रखवाली करते थे. जिससे कोई कमरे के भीतर न आ सके. साध्वी का आरोप है कि रेप के बाद 08 फरवरी को उसे जबकर दिल्ली की बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया. पीड़ित ने हरिद्वार पहुंचने के बाद जब लोगों को अपनी आपबीती बताई तो लोगों ने उसे पुलिस के पास जाने को कहा. साध्वी ने आरोपियों के खिलाफ महेंद्रगढ़ शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में SHO अश्विनी कुमार ने बताया कि साध्वी की शिकायत के बाद मंदिर के महंत और उसके साथियों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि साध्वी के साथ दुष्कर्म वाली जगहों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पीड़िता का कहना है कि महंत बहुत ही दबंग है. यही वजह है कि लोग इस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH