नशीली चाय पिलाकर नौकरानी ने मालिक को बेहोश किया फिर साथियों संग दिया चोरी की वारदात को अंजाम , फिर मनाया जश्न

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीली चाय पिलाकर नौकरानी ने मालिक को बेहोश किया फिर साथियों संग दिया चोरी की वारदात को अंजाम , फिर मनाया जश्न
हिसार 17 फरवरी 2022 -  शहर के वरिष्ठ एडवोकेट हरिसिंह यादव के पड़ाव चौक एरिया में स्थित आवास से घर की नौकरानी ने ही बड़ी साजिश हो अंजाम देते हुए 20 तोले सोना , आधा किलो चांदी तथा 06 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी के साथ उसके अन्य साथी भी शामिल थे। 

चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है , सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वहां पर आरोपित ने जश्न मनाया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट हरि सिंह यादव के बेटे सुधीर यादव एडवोकेट ने बताया कि उनके यहां करीब 15 साल से एक नौकरानी काम करती थी। वह छुट्टी पर गई हुई थी। इसके चलते 01 फरवरी को उन्होंने नेपाल की तुलसी नाम की नई नौकरानी को घर पर काम करने के लिए रखा था। तुलसी मंगलवार को करीब 15 साल की एक और लड़की को अपने साथ घर लेकर आई। उसने लड़की का परिचय अपनी बेटी करिश्मा के नाम से करवाया। 

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसने पीने के लिए चाय मांगी। इस पर करिश्मा एक कप चाय लेकर आई। जब उसे पीने लगा तो वह कड़वी थी। इस पर करिश्मा ने कहा कि साहब, शायद चाय पत्ती ज्यादा डालने से कड़वी लगी रही है।

सुधीर यादव के अनुसार चाय पीने के बाद उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। उसकी करीब एक घंटे बाद आंख खुली तो उसने देखा कि घर की तीन अलमारियों खुली पड़ी थी और तुलसी तथा करिश्मा गायब थी। 

शिकायतकर्ता के अनुसार अलमारियों से करीब 06 लाख की नकद , 20 तोले सोना , आधा किलो चांदी, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान गायब था। 

एडवोकेट हरि सिंह यादव के बड़े बेटे सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं और उनकी पुत्रवधू कोसली में मजिस्ट्रेट है। चोरी के घटना के बारे में उन्होंने अपने पिता को सूचित किया और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। उसमें तुलसी, करिश्मा व एक अन्य व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH