जांजगीर जिला पंचायत बना जुए का अड्‌डा , जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP सदस्य के पति जुआ खेलते कैमरे में कैद

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर जिला पंचायत बना जुए का अड्‌डा , जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP सदस्य के पति जुआ खेलते कैमरे में कैद

जांजगीर चाम्पा 16 फरवरी 2022 -  जांजगीर जिला पंचायत जुए का नया अड्‌डा बन गया है। यहां पर कोई अराजक तत्व नहीं, बल्कि कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के पति साथियों के संग महफिल जमाए बैठे हुए थे। हाथों में ताश लिए दांव लग रहा था और पीछे बोर्ड लगा था 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़'। यह नजारा था जिला पंचायत अध्यक्ष के कमरे का है।इस दौरान पत्रकार पहुंचे तो सभी कैमरे में कैद हो गए। पत्रकारों ने बात करनी चाहिए तो कह दिया जाइए, नहीं बोलते।

दरअसल, बुधवार दोपहर को कुछ पत्रकार जिला पंचायत भवन में अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा से मिलने पहुंचे। अध्यक्षा जी तो नहीं मिली, लेकिन कमरे में दाखिल होते ही सब हैरान रह गए। सामने ताश-पत्तों के साथ जुए की महफिल जमी थी और इस महफिल को जमाए हुए थे अध्यक्षा जी के पति यशवंत चंद्रा और सदस्य सुष्मिता सिंह के पति सुमित प्रताप सिंह। उनके साथ तीन अन्य लोग भी इस खेल में शामिल हार-जीत के लिए दांव लगा रहे थे।

यह देख कुछ पत्रकारों ने कैमरा ऑन किया और उसे शूट करने लगे। इस पर जुआ खेल रहे लोगों ने सिर उठाकर देखा, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वह फिर से अपने खेल में मस्त हो गए। इस पर एक पत्रकार ने उनसे कहा कि बाइट दे दीजिए, लेकिन अध्यक्ष के पति टशन में रहे। पत्ते बांटते हुए बोले- नहीं देते जाइए और फिर अपने खेल में लग गए। उनके पीछे ऑफिस का क्लर्क चुपचाप अपना काम करता रहा।

वहीं जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने कहा कि यहां यह रोज का काम है, लेकिन पहली बार कैमरे की नजर में आया है। यहां तक ऐसे ही सब चलता रहता है। इस मामले में बसपा के समार्थित क्षेत्र क्रमांक 02 के जिला पंचायत सदस्य लखन लाल साहू ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। फिलहाल क्या सबक सिखाएंगे यह तो पता नहीं, लेकिन पत्नी के चुनाव जीतने के बाद पति जरूर अध्यक्ष और सदस्य बने उनकी सुविधाओं का अवैध तरीके से लाभ ले रहे हैं।

इस पूरे मामले से जिला पंचायत के CEO गजेंद्र ठाकुर ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से 06 बजे तक सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। अभी वहां से आया हूं। मुझे इस बारे में आप लोगो से ही अभी पता चल रहा है। मामले की जांच करा लेंगे, उसके बाद निर्णय लेंगे।
जांजगीर जिला पंचायत बना जुए का अड्‌डा , जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP सदस्य के पति जुआ खेलते कैमरे में कैद

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH