बाराद्वार में डॉ महंत ने किया 01 करोड़ 71 लाख रुपए के विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाराद्वार में डॉ महंत ने किया 01 करोड़ 71 लाख रुपए के विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण
जांजगीर चाम्पा 12 फरवरी 2022 - बाराद्वार नगर में आज नवीन तहसील भवन लागत 71.12 लाख ,पौनी पसारी लागत 26 लाख का भूमिपूजन तथा खेल मैदान लागत 74 लाख रुपए का लोकार्पण क्षेत्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया। 

नगर के सिंचाई काॅलोनी में प्रस्तावित नवीन तहसील भवन स्थल पर भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत , एस पी अभिषेक पल्लव , एडीएम नीलम कोसम , एसडीएम रैना जमील , नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी , उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी , ठाकुर गुलजार सिंह , मनहरण राठौर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
 
सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत के आगमन पर जोरदार आतिशबाजी से स्वागत किया गया। उसके पश्चात वैदिक रीति से नवीन तहसील भवन तथा पौनी पसारी का भूमिपूजन तथा शिलालेख से खेल मैदान का लोकार्पण किया गया। स्वागत भाषण नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी ने दिया तथा अपने उद्बोधन में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों तथा जनमानस का नगर पंचायत परिवार की और से अभिनंदन किया साथ क्षेत्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के समक्ष नगर विकास से जुड़े ग्यारह बिंदुओं का मांग पत्र भी सौंपा।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आज सचमुच बाराद्वार नगर तथा आस पास गांवों  के लिए एक ऐतिहासिक दिन है अब तहसील के कार्यों को लेकर उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी उन्होंने कहा कि सारागांव और बाराद्वार की दूरी महज पांच किलोमीटर है और हमारी सरकार ने दोनों को तहसील का दर्जा देकर आम जनता के परेशानी को दूर किया है। 

नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी के मांग पत्र के विषय पर डा महंत ने कहा कि मेरे पिता स्व बिसाहू दास महंत पहली बार बाराद्वार विधानसभा से ही विधायक बने थे यहां का ॠण जरूर चुकाऊंगा और आपके मांगों का निराकरण जल्द से जल्द करने का प्रयास करूंगा। 

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH