जांजगीर चाम्पा 14 फरवरी 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के द्वारा माननीय न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर SDOP सक्ती मो. तसलीम आरिफ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक थाना जैजैपुर के द्वारा अभियान चलाकर चोरी , मारपीट ,  विद्युतअधीनियम , जुआ एक्ट के विभिन्न धाराओं के स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है जिसमे

01 - शिवनारायण पिता स्व. प्यारेलाल उम्र 47 साल साकिन बेलादुला 

02 - गुलाब सिह पिता चन्द्रशेखर गोंड उम्र 20 साल साकिन कोटेतरा 

03 - हीरालाल पिता पंचराम खुटे उम्र 39 साल साकिन खरवानी 

04 - पुरुषोत्तम पिता महेत्तर चन्द्रा उम्र 29 साल साकिन अरसिया 

05 - राम सिह उर्फ कोंदा पिता उदयराम चन्द्रा उम्र 40 साल साकिन हरदीडीह 

06 - सुन्दर सिदार पिता नम्मू सिदार उम्र 40 साल साकिन रीवांडीह 

07 - संदीप चन्द्रा पिता संतोष चन्द्रा उम्र 28 साल साकिन अरसिया 

08 - अजय उर्फ बैगा ढीमर पिता बिरीचराम उम्र 22 साल साकिन ओडेकेरा 

09 - अमरगीर पिता सुदामागीर गोस्वामी उम्र 45 साल साकिन मुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी जैजैपुर के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद मन्नेवार, आरक्षक देवनारायण चन्द्रा , अश्वनी जायसवाल, बलवंत चन्द्रा, अजय खैरवार, संजय जयप्रकाश उराव द्वारा की गयी।