बैतूल 06 दिसम्बर 2022 - बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 06 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 06 साल का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र 06 वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है।

बोरवेल में गिरे 06 साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन बुलाई जा रही हैं।

यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा इसके बाद हड़कंप मच गया।

बता दे कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों और सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं पहले भी ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं और ऐसा ही बैतूल जिले में हुआ।

बच्‍चे के बोरवेल में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्‍चे के परिवार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है बच्‍चा गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में मौके की ओर रवाना हो गए हैं।