सूरजपुर 19 जुलाई 2022 -  अवैध शराब , जुआ , नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना और चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में भटगांव पुलिस ने ग्राम बंशीपुर में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के मामले में 06 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। 

दरअसल भटगांव थाना प्रभारी शरद चंद्रा को मुखबीर ने सूचना दिया कि बंशीपुर जंगल केंदली नाला के पास कुछ जुआरी रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। 

जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व  प्रतापपुर SDOP अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 06 व्यक्ति राजुदास , मूल सिंह , जिआउलहक , नंदकिशोर गुप्ता , लक्ष्मण गुप्ता व मणीरंजन उर्फ पिन्टू मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व जुआ फड से 12 हजार 03 सौ रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा , ASI गुरू प्रसाद यादव , आरक्षक रजनीश पटेल , प्रकाश साहू , नौशाद खान , कमलेश सिंह व बबलू राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।