रायपुर 16 मई 2021 - कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी शासन-प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रदेश भर कार्रवाई जारी है। कोरोना से बचने प्रथम पंक्ति के नियमों में मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अतिआवश्यक है।
लगातार समझाइश के बावजूद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने न केवल जुर्माना वसूलने की कार्रवाई बल्कि सख्त हिदायत भी दी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि कोविड महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों में मास्क नहीं पहनने की स्थिति में राज्य सरकार की ओर से 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
25 फरवरी से 10 मई तक सभी जिलों में कार्रवाई की गई। 2.22 लाख लोगों से 03 करोड़ 44 लाख रुपए की वसूली की गई।









