रायपुर 17 जून 2023 - फिल्म ' आदिपुरुष ' को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह तीखे तेवर दिखाए हैं, उससे इस छत्तीसगढ़ में इस फिल्म पर बैन लगने की अटकलें तेज हो गई हैं।
फिल्म में देवताओं की छवि ख़राब करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म के संवाद पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों पर हमला बोला है। CM भूपेश बघेल ने पूछा कि छोटी छोटी बात विरोध प्रदर्शन करने थिएटर बंद करा देने वाले इस फिल्म को लेकर मौन क्यों हैं।










