सक्ती 22 जून 2021 - मंगलवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुल 156 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से 03 नए संक्रमित की पहचान की गई है और सक्ती शहर से 01 नए मरीज की पहचान की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 01 और अन्य ब्लाक से 02 नए मरीज शामिल है वही सक्ती के वार्ड क्रमांक 16 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।

21 जून सोमवार को सक्ती ब्लाक में 189 लोगो की कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमे पोरथा से 01 , लवसरा से 01 , देवरी से 01 , मसनिया से 01 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी सक्ती शहर से सोमवार को एक भी नए संक्रमित नही मिले थे।

बता दे की ग्रामीण क्षेत्र के पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी राहत की बात है।