सक्ती 29 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सक्ती ब्लाक में 108 लोगों की एंटीजन और 04 लोगों की RTPCR जाँच की गई थी जिसमे 04 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक मसनिया से 01 नए मरीज की पहचान की गई है और देवरी से 03 नए मरीज की पहचान की गई है , सक्ती शहर के अलग अलग वार्डो से 14 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे 00 नए मरीज की पहचान की गई है।

सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। 

एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।