रायपुर 15 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच बुधवार को प्रदेश में 252 नए मरीजों की पहचान की गई है. वहीं आज उपचार के दौरान 04 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 370 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है.

बुधवार को 252 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 98 हजार 817 हो गई है. अब तक 9 लाख 81 हजार 303 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 486 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 94 हजार 88 हो गई है।

रायपुर- 20
दुर्ग- 07
बालोद- 96
कवर्धा- 01
धमतरी- 08
बलौदाबाजार- 06
महासमुंद- 06
गरियाबंद- 02
बिलासपुर- 99
रायगढ़- 15
कोरबा- 09
जांजगीर- 36
मुंगेली- 01
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 02
सरगुजा- 05
कोरिया- 07
सूरजपुर- 07
बलरामपुर- 10
जशपुर- 17
बस्तर- 08
कोंडागांव- 11
दंतेवाड़ा- 11
सुकमा- 22
कांकेर- 03
नारायणपुर- 04
बीजापुर- 18
अन्य राज्य- 01