रायपुर 26 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में 47 नए मरीजों की पहचान की गई है. वहीं आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 79 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है.

आज 47 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 04 हजार 329 हो गई है. अब तक 09 लाख 90 हजार 179 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 555 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 595 हो गई है।

अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो दुर्ग जिले से 05 ,  राजनांदगांव से 02 , बालोद से 0 , बेमेतरा से 0 , कबीरधाम से 0 रायपुर से 04 , धमतरी से 01 , बलौदाबाजार से 01 , महासमुंद से 0 , गरियाबंद से 01 , बिलासपुर से 04 , रायगढ़ से 01 ,  कोरबा से 03 , जांजगीर चांपा से 03,  मुंगेली से 0 , गौरेला पेंड्रा  मरवाही से 0 ,  सरगुजा से 01 , कोरिया से 01 , सूरजपुर से 0 , बलरामपुर से 0 , जशपुर से 07 , बस्तर से 02 ,  कोंडागांव से 0 , दंतेवाडा से 02 , सुकमा से 04 , कांकेर से 01 , नारायणपुर से 03 ,बीजापुर से 01 , अन्य राज्य से 0  नए मरीज शामिल है।