रायपुर 02 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने लगा है। प्रदेश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 214 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 1919 हो गए हैं।

रविवार को 214 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 157 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है वही ईलाज के दौरान एक ब्यक्ति की मौत की जानकारी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग जिले से 70 , बालोद से 01 , बेमेतरा से 01 , कबीरधाम से 02 , रायपुर से 39 , धमतरी से 02 , बलौदाबाजार से 03 , महासमुंद से 02 , गरियाबंद से 01 , बिलासपुर से 19 , रायगढ़ से 09 , कोरबा से 04 , जांजगीर-चांपा से 12 , मुंगेली से 02 , सरगुजा से 02 , कोरिया से 04 , सूरजपुर से 01 , जशपुर से 02 , बस्तर से 07, कोंडागांव से 02 ,  दंतेवाड़ा से 01 , सुकमा से 01 , कांकेर से 08 , नारायणपुर से 01 , बीजापुर से 03 और अन्य राज्य से 15 नए संक्रमित शामिल है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1002222 मरीज मिले हैं। जिसमें से 986778 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1919 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13525 मौतें हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 412 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत

आज 01 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 22 हजार 412 सैंपलों की जांच में से 214 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।