सक्ती 30 जुलाई 2026 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को BNS की धारा 69 के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रेप करने वाला आरोपी विशाल वर्मा है जो सक्ती के वार्ड र्क्रमांक 07, मस्जिद के पीछे का निवासी है।
सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सिविल लाइन थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विशाल वर्मा ने उससे विवाह करने का झांसा देकर थाना सक्ती क्षेत्र के एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का स्थान थाना सक्ती क्षेत्र में होने के कारण प्रकरण की केस डायरी प्राप्त होने पर थाना सक्ती में अग्रिम विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस द्वारा आरोपी विशाल वर्मा पिता ओमप्रकाश लोधी, उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 मस्जिद के पीछे, सक्ती की तलाश कर आरोपी विशाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी विशाल वर्मा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।









