सक्ती 31 अगस्त 2026 - सक्ती जिले के तेज तर्रार SP प्रफुल्ल ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद सक्ती पुलिस ने वह कर दिखाया जो पिछले 25 से 30 सालों में नही हुआ। सोमवार 31 अगस्त 2026 को सक्ती शहर क्षेत्र में पूर्व में सट्टा खेलने एवं सट्टा खिलाने के मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए सटोरियों को पुलिस लाईन बुला कर पहले कड़ी समझाइश दी गई फिर सभी सटोरियों के हाथ मे सट्टा विरोधी नारे लिखे गए तख्ती पकड़ा कर आधे शहर में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान SP प्रफ्फुल ठाकुर ने सभी नामजद सटोरियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सट्टा खेलना और खिलाना कानूनन अपराध होने के साथ सामाजिक बुराई है। अतः सभी व्यक्ति सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से पूर्णतः दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। SP प्रफ्फुल ठाकुर द्वारा कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति पुनः सट्टा खेलते या खिलाते अथवा सट्टा गतिविधियों को बढ़ावा देते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश एक्ट एवं जिला बदर की कार्रवाई की कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार को हुए इस फ्लैग मार्च में सभी नामजद सटोरियों से “सट्टा छोड़ो - परिवार जोड़ो”, “सट्टे से दूरी - परिवार में खुशहाली”, “सट्टा मुक्त सक्ती - सुरक्षित सक्ती”, “सट्टा अपराध है इससे दूर रहें” जैसे नारे लगवाए गए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सक्ती के बेशर्म सटोरिये सुधरते या फिर सक्ती में गंदा खेल जारी रहेगा।
हमारी कोशिश है कि जिन सटोरियों ने “सट्टा छोड़ो - परिवार जोड़ो”, “सट्टे से दूरी - परिवार में खुशहाली”, “सट्टा मुक्त सक्ती - सुरक्षित सक्ती”, “सट्टा अपराध है इससे दूर रहें” जैसे नारे लगाए उनके नाम आप तक पंहुचाये।
तब तक आप पढ़ते रहे cgwebnews.in धन्यवाद..













