मुंबई 23 अगस्त 2026 - एक्ट्रेस दीया मिर्जा बॉलीवुड का सबसे चर्चित नाम है. उन्होंने साल 2001 में फिल्म आर. माधवन और सैफ अली खान के साथ रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. हाल ही में एक्ट्रेस Zoom स्पॉटलाइट सेशंस में एक अपीयरेंस के दौरान अपने शुरुआती करियर और फिल्मों में काम करने के अनुभवों को याद किया और ‘आवारापन 2’ के एक्टर इमरान हाशमी के साथ शूट हुआ एक गाने के बारे में सनसनी खेज खुलासा किया।
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2004 की फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' की शूटिंग का एख खास किस्सा शेयर किया, दिया मिर्जा ने बताया कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग उनके लिए काफी अलग अनुभव रहा. इस दौरान उन्हें पहनावे और कैमरे के सामने खुद को लेकर काफी सहज महसूस करना सीखने का मौका मिला।
एक्ट्रेस दीया ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर करीब 500 लोगों की भीड़ मौजूद थी. इसके अलावा फिल्म की करीब 200 लोगों की क्रू भी थी, जिसमें ज्यादातर पुरुष थे. इतने बड़े सेट पर, मुझे बिना कपड़ों के केवल अंडरगारमेंट्स में शूट करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अनुभव ने उन्हें खुद को लेकर एक अलग नजरिया दिया।
दीया ने बताया कि इस शूट के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह दूसरों की नजरों की परवाह किए बिना अपनी खूबसूरती और अपनी पहचान को सेलिब्रेट कर सकती हैं. उनके लिए यह अनुभव केवल स्क्रीन पर दिखने तक सीमित नहीं था, बल्कि इससे अपने शरीर और व्यक्तित्व को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास मिला, जो शायद ही उन्हें किसी फिल्म से मिला हो।
दीया ने इस पूरे अनुभव को एम्वावरिंग बताया. उनके मुताबिक, सेट पर मौजूद भट्ट साहब, अनुराग, इमरान और फिल्म से जुड़े लोगों ने उन्हें यह महसूस कराया कि किसी महिला की खूबसूरती को केवल बाहरी नजर से देखने तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
इंटरव्यू के दौरान दीया ने यह भी कहा कि खूबसूरत दिखने की लगातार कोशिश मानसिक शांति पर असर डाल सकती है. उन्होंने माना कि अपनी शक्ल-सूरत को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचना इंसान को एक ऐसे चक्र में फंसा सकता है, जिससे बाहर निकलना जरूरी है।













