सक्ती 15 जुलाई 2026 - अब सक्ती नगर पालिका में नही चलेगी आड़ू और पांडू की राजनीति, क्योंकि अब आ गया है शिवा जी द BOOS। ये कोई खबर का शीर्षक नही बल्कि एक बड़ी सच्चाई है जो पालिका में बैठे भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को हजम नही हो पा रही है। यही वजह थी की मंगलवार को हुए एल्डरमेनो के शपथ ग्रहण समारोह में लगे बैनर पाए CM और डिप्टी CM की तश्वीर गायब थी।
छत्तीसगढ़ की संवेदनशील साय सरकार ने सक्ती नगर पालिका में जिन 05 एल्डरमेनो की नियुक्ति की है उसमें सभी पढ़े लिखे होने के साथ जिम्मेदार नागरिक है जो सक्ती शहर की हर छोटी बड़ी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ है।
अब हम बात करेंगे नव नियुक्त एल्डरमेन सुमित शर्मा की जिसकी उम्र महज 32 साल की है। सुमित शर्मा के पिता मधुसूदन शर्मा प्रधान पाठक रह चुके है जिनसे सुमित को विरासत में अच्छी शिक्षा मिली है।अगर बात करे नव नियुक्त एल्डरमेन सुमित शर्मा के शिक्षा की तो सुमित शर्मा एम काम, एम ए (राजनीति शास्त्र) PGDCA ( डिप्लोमा इन कंप्यूटर एजुकेशन) की डिग्री प्राप्त कर चुके है।
अब बात करे अनुभव की तो सुमित पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से सक्रिय भागीदारी करते हुते साल 2022 से नवभारत के जिला प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत है। अब सुमित शर्मा की सामाजिक संस्थाओं में किये गए सक्रिय भागीदारी या योगदान की तो वे वर्तमान में एकता पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष है साथ ही उपाध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच, सदस्य श्रेष्ठ भारत संस्थान, सक्ती, सदस्य सर्व ब्राह्मण समाज, सक्ती और श्री परशुराम सेवा समिति के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे है।
इतने अनुभवशाली ब्यक्ति का सक्ती नगर पालिका में एल्डरमेन नियुक्त होना सक्ती शहर वासियों के लिए किसी वरदान से कम नही है।








