जांजगीर चाम्पा 22 जून 2021 - एस डी ओ पी कार्यालय सक्ती से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया मालखरौदा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनॉक 24 अगस्त 2020 का अपने नाना घर ग्राम कलमी जन्मदिन मनाने गई थी जहाँ से बिना बताये कहीं चली गई है प्रार्थिया ने शंका जाहिर की ग्राम मालखरौदा के भुवनेश्वर बंजारे के द्वारा उसकी बेटी को भगाकर ले गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मालखरौदा थाने में अपराध क्रमांक 260/2020 धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर नाबालिग लडकी एवं संदेही की पतासाजी में लिया गया।
प्रकरण महिला संबंधी अपराध एवं अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का होने से तत्काल घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक पारुल माथूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार महादेवा के निर्देशन व सक्ती SDOP शोभराज अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी एवं व्यपहृता की पतासाजी की जा रही थी कि व्यपहृता एवं संदेही के घर ग्राम मालखरौदा में मिले।
अपहृता से पूछताछ करने पर उसने बताया की आरोपी भुवनेश्वर बंजारे के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दिनॉक 24.08.2020 के शाम भगाकर जम्मू तरफ ले गया था जहाँ दिनॉक घटना से 21 जून 2021 तक साथ में रखकर पत्नी जैसे बर्ताव करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहा है।
जिस पर प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि 46 पास्को एक्ट जोडी गई प्रकरण के आरोपी भुवनेश्वर बंजारे पिता विजय कुमार बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी थाना मालखरौदा का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से आज दिनॉक 22 जून 2021 को 14:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. महतो उप निरीक्षक एस.सी. चौहान , आरक्षक शत्रुघन जॉगडे , आरक्षक सेतराम पटेल महिला आरक्षक कृष्ण कुमारी राठौर की सराहनीय भूमिका रही।









