जांजगीर चाम्पा 30 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 20 जुलाई 2023 को पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी नीलय खरवाल से जान पहचान हुआ था निलय ने पीड़िता को प्यार व शादी का झासा देकर जांजगीर मिलने आया और होटल के कमरे में ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

फ़ोटो और वीडियो बना लेने तथा फोटो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दे कर दस लाख रूपए की मांग करने लगा पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 , 384 , 506  भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी निलय खरवाल को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश से घेरा बंदी कर पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, को जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो , सब इंस्पेक्टर पुष्पराज साहू , ASI लंबोदर सिंह , प्रधान आरक्षक मोहन साहू , आरक्षक संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।