रायगढ़ 15 नवम्बर 2021 - मणिपुर में शहीद हुए रायगढ़ शहर के विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंच चुका है। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रायगढ़ के रामलीला मैदान में रखा जा रहा है। शव को पहले उनके घर लाया जाएगा और 10 मिनट के बाद उनके शव को रामलीला मैदान ले जाया जाएगा।

शहीद विप्लव के अंतिम दर्शन करने उनके घर और रामलीला मैदान में लोगों का हुजूम मौजूद है। रामलीला मैदान से शवों को शहर भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस मुक्तिधाम ले जाया जाएगा इसके बाद सेना और राज्य पुलिस द्वारा गॉर्ड ऑफ ओनर देने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।