रायपुर 15 मार्च 2021 - राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके के एक मंदिर में फांसी पर लटकी अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना को रात को ही अंजाम दिया गया होगा। जब पुजारी सुबह मंदिर खोलने पहुंचा तो मंदिर की घंटी पर अज्ञात महिला की लाश देखकर सकते में आ गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची देवेंद्र नगर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं शव की शिनाख्त की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 24-25 साल बताई जा रही है।
फ़िलहाल पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवती की शिनाख्त की कोशिश में जुटी हुई है।









