रांची 06 जुलाई 2023 - झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड के एक सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक ने 9वी क्लास की एक छात्रा से रेप किया। उसकी वीडियो क्लिपिंग तैयार की और इसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

इस सनसनीखेज मामला के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, शिक्षा विभाग उसकी बर्खास्तगी की तैयारी कर रहा है। आरोपी शिक्षक का नाम दिनेश पासवान है। वह कुंदा के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में पोस्टेड है। 

बताया गया कि पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर शिक्षक की हरकतों का विरोध किया। इस पर शिक्षक ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छात्रा के परिजनों तक भी जानकारी पहुंची। पता चला कि उसका एक साल से शोषण किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की और नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।