बेमेतरा 14 नवम्बर 2026 - जिले के बेमेतरा - दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम निनवा के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में जीजा - साले थे। दोनों बाईक पर सवार होकर बेमेतरा से दुर्ग की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में अलग-अलग मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान बेमेतरा जिले के ग्राम बाबामोहतरा निवासी केदार जायसवाल (62 वर्ष) और ग्राम जेवरा निवासी गोवर्धन सिन्हा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार देर रात बाईक क्रमांक CG 25 H 2397 पर सवार होकर बेमेतरा से दुर्ग की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम निनवा के पास बेमेतरा - दुर्ग मुख्य मार्ग पर उनकी बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हालांकि, बाईक किस तरह दुर्घटना का शिकार हुई और हादसे के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस के सामने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बाइक किसी अन्य वाहन की चपेट में आई थी या किसी अन्य वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।