रायपुर 14 नवम्बर 2026 - राजधानी रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल में पदस्थ एक स्पोर्ट्स टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक का शव स्कूल परिसर के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अमित पोद्दार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, राजधानी के ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत अमित पोद्दार का शव स्कूल परिसर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना सामने आने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की। शिक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। अमित पोद्दार ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।