रायपुर 30 जून 2021 - राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। रायपुर के ईश्वर नगर स्थित एक मकान पर देर रात पुलिस ने छापा मार कर देह व्यापार के अपराध में एक पुरुष दलाल सहित पाँच युवतियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक सभी युवतियां ईश्वर नगर , रावभाठा बंजारी , गुढ़ियारी बाजारपारा , कचना हाउसिंग बोर्ड और गोबरा नवापारा की रहने वाली बताई जा रही है। 

पुलिस ने आरोपी जागेश्वर साहू सहित पांचों युवतियों पर पीटा एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

यह कार्यवाही टिकरापारा थाना पुलिस की है।