राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफास , इस बड़े होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट , चार युवतियों सहित होटल संचालक गिरफ़्तार
रायपुर 13 जुलाई 2021 - राजधानी पुलिस देर छापामार कार्रवाई करते हुये एक होटल से 4 महिलाएं और 2 पुरूष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में एक होटल का कर्मचारी और एक ग्राहक बताया जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस थाने में लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गंज थाना के साईंराम होटल का है। पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि, होटल में बाहर से आकर संदिग्ध महिलाएं रह रही है। साथ ही युवकों का भी होटल में आना जाना लगा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद गंज थाना पुलिस होटल में छापामार कार्रवाई करते हुये मौके से 4 महिलाएं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया हैं कि, पकड़ी गयी युवतियां कहा की है। कार्रवाई जारी है। साथ ही पकड़ी गयी महिलाओं से पूछताछ भी जारी है।









