सक्ती 25 अगस्त 2026 - सक्ती के युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल (कालू सेट्टी) ने अपने पूज्य पिता स्व. श्री जय प्रकाश जी की पुण्यस्मृति में सावन के अंतिम सोमवार को ऐतिहासिक तुर्री धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया। तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार को अंकित अग्रवाल (कालू सेट्टी) द्वारा विशाल भंडारे में सक्ती सहित दूर दराज से आये हजारों शिव भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

बता दे कि सक्ती से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित भगवान भोलेनाथ की नगरी तुरीं धाम एक बड़ा आस्था का केंद्र है। वैसे तो इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में बारहों माह शिव भक्त दर्शन को आते है लेकिन सावन के पवित्र महीने शिव भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। शिव भक्त ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि उड़ीसा , बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराट्र जैसे राज्यो से हजारों की संख्या में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने तुर्री धाम पंहुचते है।

जलाभिषेक के बाद शिव भक्तों के सामने नाश्ता और भोजन पानी की बड़ी समस्या रहती है और इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए राम मंदिर के पास रहने वाले खरकिया परिवार के अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (कालू सेठ्ठी) एवं परिवारजनों की तरफ से इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार तड़के 5:00 बजे से हुआ। यह विशाल भंडारा तब तक चलते रहा जब तक अंतिम पंक्ति में खड़ा शिव भक्त महाप्रसाद खा कर तृप्त नही हो गया।

भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे अग्रवाल बंधुओं (खरकिया परिवार) ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से तड़के सुबह 5 बजे शुरु हुआ यह भंडारा अनवरत रुप से श्रद्धालुओं की सेवा में जारी रहा। आयोजन समिति ने भंडारे में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करे।