सक्ती 14 अगस्त 2026 - सक्ती में विश्व आदिवासी दिवस के दिन हुए एक बड़े घटनाक्रम का एक विडियो आज सुबह से ही शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच पर जिला पंचायत सभपति व भाजपा की कद्दावर नेत्री विद्या सिदार. सक्ती राजा व जिला पंचायत के सभपति पर जमकर भड़क रही है साथ ही वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि इसे धक्के मार कर बाहर निकालो। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है इस घटना के बाद विद्या सिदार मंच पर लगे कुर्शी पर बैठ जाती है लेकिन पुलिस वाले राजा धर्मेन्द्र सिंह को स्टेज से नीचे लेकर जाते है।
अब मामला क्या है और दोनो नेता एक ही पार्टी के होने के साथ आदिवासी भी है ऐसे में लोगो को यह समझ नही आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विद्या सिदार ने राजा धर्मेंद्र सिंह को धक्के मार कर बाहर निकालने के लिए कहा। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए विद्या सिदार के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नही हुआ।
बहरहाल इस वायरल वीडियो को लेकर पार्टी और सभी नेता चुप्पी साधे हुए है। लेकिन लोगो का का क्या वो तो तरह तरह की बाते कर रहे है। इस इस बात का इंतजार रहेगा कि आखिर इस वायरल वीडियो की सच्चाई कब तक सामने आती है।









