सक्ती 16 अगस्त 2026 - सक्ती जिले के ट्रैफिक TI निरीक्षक YN शर्मा ने झंडा गाड़ दिया है। दरअसल निरीक्षक YN शर्मा ने अपने महज कुछ महीने के कार्यकाल में सक्ती की बदहाल हो चुकी यातायात व्यवस्था को सुधारने में इतना जोर लगाया कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए जेठा कॉलेज ग्राउंड में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि सक्ती के ट्रैफिक TI निरीक्षक YN शर्मा अपनी अनोखी शैली और विभाग ने नित नए प्रयोग के लिए जाने जाते है। YN शर्मा यातायात नियमों के पालन नही करने वालो को समझाईस देने के लिए डंडे का नही बल्कि गुलाब फूल का प्रयोग करते है। निरीक्षक शर्मा का मानना है कि ऐसा करने से लोगो मे जागरूकता की भावना आती है और वे दुबारा गलती नही करते है। इतना ही नही YN की पूरी टीम ने गर्मी की तेज दोपहरी में पसीने से तरबतर होकर MV एक्ट के तहत इतनी कार्यवाही की जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है।
आज भी भरे बरसात में तेज बरसते पानी के बीच भी YN की टीम मुस्तैदी के साथ कार्यवाही करते आपको नजर आ जाएंगे। निरीक्षक YN शर्मा को मिला यह सम्मान उनकी मेहनत और लगन का फल है।
बता दे कि 15 अगस्त 2026 को गरिमामय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के द्वारा सम्मानित किया गया। सक्ती पुलिस विभाग से जिले के ट्रैफिक प्रभारी YN शर्मा, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, RI उमेश राय , ASI नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन थाना डभरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र कंवर थाना मालखरोदा, आरक्षक अशोक टंडन थाना मालखरौदा और आरक्षक विजय कुरें थाना जैजैपुर को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह मे सांसद कमलेश जांगड़े के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









