सक्ती 31 अगस्त 2026 - सट्टे के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में बदनाम हो चुके सक्ती शहर को सट्टा मुक्त कराने के लिए SP प्रफुल्ल ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया है। यही वजह है कि SP प्रफ्फुल ठाकुर ने सोमवार 31 अगस्त 2026 की सुबह 11 बजे सक्ती के सभी नए और पुराने सटोरियों को अंतिम समझाईस देने के लिए पुलिस लाईन में बुलाया है। SP के इस फरमान के बाद सक्ती के सभी सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है वही शहर के अमन पसंद लोग SP प्रफ्फुल ठाकुर के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
अगर सूत्रों की माने तो सटोरियों के इस परेड में SP साहब उन्हें इस बात की अंतिम समझाईस देने जा रहे है कि सट्टे के इस काले कारोबार से किनारा कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और एक अच्छे नागरिक बन कर जीवन यापन करे। बहरहाल आज 11 बजे पुलिस लाईन में क्या होगा इसकी जानकारी पुलिस विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति से ही मिल पाएगी।













