सक्ती 06 अगस्त 2026 - सक्ती जिले के बाराद्वार पुलिस ने लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए एक महिला और दो पुरूष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेखा राठौर पिता जय कुमार राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी निमधा थाना मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. अफरोज खाॅं पिता गुलशेर खान उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 पुरानी बस्ती पेण्ड्रा और सुभाष कुमार साहू पिता स्व. बुद्धुराम साहू उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 41 भरत चौक चिंगराज पारा चांटीडीह बिलासपुर जिला बिलासपुर शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलचंद राठौर पिता धनीराम राठौर उम्र 48 वर्ष मूल निवासी ग्राम मल्दी थाना सक्ती हाल मु. ग्राम जेठा ने थाना आकर  रिपोर्ट दर्ज कराया कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान एवं सुभाष साहू के द्वारा सोना नवनीकरण एवं ऋण अवधी को आगे बढ़ाने की लालच देकर  प्रार्थी के एवं उसके पत्नि, पुत्र के विभिन्न बैंक खातों एवं UPI नेफ्ट RTGS और IMPS के माध्यम से रेखा राठौर, अफरोज खान, सुभाष साहू के द्वारा अपने अकाउंट नंबरो में ट्रांसफर करा कर 90 लाख 28 हजार 5 सौ रूपये के ठगी किया है।

उक्त अपराध को संज्ञान में लेते हुए थाना बाराद्वार में धारा 318(4), 61(2), 112 भारतीय न्याय संहिता (ठछै) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना बाराद्वार प्रभारी नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया। रवाना किये गये विशेष पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी एवं दबिश देकर 01 महिला आरेापी एवं 02 पुरूश आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान उक्त तीनों आरोपिओ ने 90 लाख 28 हजार 5 सौ रूपये का धोखाधडी कर ठगी कराना स्वीकार किया।