सक्ती 20 सितंबर 2026 - जनहित को लेकर अपने नए प्रयोगों के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर सक्ती जिले के तेज तर्रार और संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने प्रफुल्ल ठाकुर ने आज सक्ती में लोगो के जानमाल की सुरक्षा के लिए एक और नया प्रयोग किया इसी कड़ी में आज रविवार 20 सितंबर 2026 को सक्ती के आत्मानंद स्कूल परिसर में सक्ती जिले में संचालित सभी ऑटो चालकों का पुलिस पंजीयन का कार्यक्रम रखा।
इस कार्यक्रम में सक्ती शहर और आसपास के क्षेत्रों के ऑटो चालकों का वन टू वन परिचय लेकर समस्त ऑटो पर ऑटो का नंबर, चालक का नाम, उसका मोबाइल नंबर और आपात स्थिति के लिए सक्ती पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिखा एक स्टीकर लगाया गया ताकि यात्री ऑटो में सवार होने से पहले या उतरने के बाद स्टिकर का अपने मोबाइल से स्क्रीनशॉट ले सके जिससे भूलवश ऑटो में यात्री का कोई सामान छूट जाए तो वह अनावश्यक परेशान ना हो और सीधे ऑटो चालक से बात कर सके।
SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ महिला यात्रियों को मिलेगा ऑटो में लगे स्टिकर का स्क्रीनशॉट लेकर अपने परिजनों को भेज सकती है तथा महिला के मन में सुरक्षा का भाव जागृत होगा तथा वह दिन हो या रात किसी भी समय बेफिक्र यात्रा कर सकती है।
कार्यक्रम मे उपस्थित सक्ती जिला पंचायत के CEO वासु जैन (IAS) ने बाहर से आने वाले यात्रियों तथा सक्ती की आम जनता विशेष कर महिलाओं से अपील की है कि इस स्टिकर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में जिले के ASP पंकज पटेल, SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा, यातायात प्रभारी Y.N शर्मा, सक्ती थाना प्रभारी के साथ यातायात विभाग से ASI सुरेंद्र सिंह, ASI लक्ष्मण महानदिया, आरक्षक संदीप साहू, प्रधान आरक्षक आंनद राम, आरक्षक सुभाष सिदार, विजय जोल्हे, नरेश चंद्रा, तेज प्रकाश, डिलेश्वर साहू , सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहे और जिले से 120 की संख्या में ऑटो चालक अपना पंजीयन कराने आए थे। इस सफल कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी Y. N. शर्मा ने किया।













