सक्ती 14 अगस्त 2026 - सक्ती में विश्व आदिवासी दिवस के दिन हुए एक बड़े घटनाक्रम का एक विडियो आज सुबह से ही शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच पर जिला पंचायत सभपति व भाजपा की कद्दावर नेत्री विद्या सिदार. सक्ती राजा व जिला पंचायत के सभपति पर जमकर भड़क रही है साथ ही वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि इसे ( राजा धर्मेंद्र सिंह ) को धक्के मार कर बाहर निकालो।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है इस घटना के बाद विद्या सिदार मंच पर लगे कुर्शी पर बैठ जाती है लेकिन पुलिस वाले राजा धर्मेन्द्र सिंह को स्टेज से नीचे लेकर जाते है। अब मामला क्या है और दोनो नेता एक ही पार्टी के होने के साथ आदिवासी भी है ऐसे में लोगो को यह समझ नही आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विद्या सिदार ने राजा धर्मेंद्र सिंह को धक्के मार कर बाहर निकालने के लिए कहा।

दोनो ही नेता काफी पावरफुल होने के साथ पार्टी में अच्छी खासी पकड़ भी रखते है साथ ही दोनो नेताओं का क्षेत्र में अच्छा खासा जनाधार भी है फिर विश्व आदिवासी दिवस के दिन ऐसा क्या हुआ कि दोनो कद्दावर नेताओ के बीच इस कदर विवाद हुआ कि राजा धर्मेंद्र सिंह को मंच से जबरजस्ती उतार दिया गया। और धर्मेंद्र सिंह के बिना पूरा कार्यक्रम किया गया।

खैर मामला जो भी हो इस घटनाक्रम के बाद विद्या सिदार और राजा धर्मेंद्र सिंह के बीच की खाई पहले से ज्यादा गहरा गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी दिनों में क्या आदिवासी दो फड़ में बट जाएंगे या फिर दोनो नेता टिकट के रेस में रस्साकसी खेलते रहेंगे और टिकट कोई और ले उड़ेगा, आगे जो भी होगा वो तो होकर रहेगा आप देखिए वो वायरल VIDEO जो पूरे मामले का गवाह है..।

देखे आवाज के साथ पूरा VIDEO..