सक्ती 02 अगस्त 2026 - परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल, सचिव, कला सचिव, विज्ञान सचिव, खेल सचिव, सांस्कृतिक सचिव, मीडिया सचिव एवं कक्षा मॉनिटर का चुनाव का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के अधिकार, निष्पक्ष चुनाव तथा जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व से व्यवहारिक रूप से परिचित कराना था। विद्यालय परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया को समझा।
मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें कक्षा 10 वीं से सुनैना जायसवाल हेड गर्ल, कक्षा 9 से तन्मय यादव हेड बॉय, कक्षा 9 से माही जायसवाल सचिव, कक्षा 9 से मोनिका धिरहे विज्ञान सचिव, कक्षा 9 वी से रिया पटेल सांस्कृतिक सचिव, कक्षा 7 वी से दीपक श्रीवास्तव खेल सचिव, कक्षा 7 वी से प्रभात देवांगन, कक्षा 6 वी से बानी रॉय कला सचिव मतदान प्रक्रिया से बहुमत प्राप्त कर निर्वाचित हुए एवं कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 वी तक कक्षा मॉनिटर की घोषित किए गए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी को देखते हुए स्कूल का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई। चुनाव को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमति रेखा देवांगन के द्वारा समस्त पदाधिकारी को उनकी पद की गरिमा का शपथ दिलाया गया और कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से युक्त नागरिक बनाना भी है। सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर एवं प्राचार्य एम. विकास देवांगन के द्वारा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
सुनीता सोनसरे के द्वारा सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी विद्यालय में इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।









