सक्ती 24 अगस्त 2026 - सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा, सक्ती पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार आमजन के हित में त्वरित और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं शाखा प्रभारियों को प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा सहित कलेक्टर कार्यालय और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बता दे कि कलेक्टर जयश्री जैन इससे पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थी।













