सक्ती 09 अगस्त 2026 - दहेज और मानसिक प्रताड़ना की शिकार नव विवाहिता की मदद के लिए सक्ती के प्रथम नागरिक व नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल अब सामने आ गए है। पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पीड़िता के पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि पीड़िता केवल अपने माँ बाप की ही बेटी नही बल्कि सक्ती की बेटी है अगर उसे न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़नी पड़े तो ना तो वे पीछे हटेंगे और ना उनके हजारों समर्थक।
पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के भीतर इस मामले में FIR दर्ज नही की जाती है तो लड़ाई आरपार की होगी। जिसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे कहा कि जँहा राज्य और प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कानून में कई बदलाव किए है वही सक्ती पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ रुपयों की चाहत में बेटियों को थाने का चक्कर लगवा रहे है। और मेरे लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है जब सक्ती की बेटी अपने साथ हुए अन्याय के लिए सिर्फ एक FIR दर्ज कराने के लिए दो महीने से सक्ती थाने का चक्कर काट रही है।
पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्तीनपुलिस और खास तौर पर सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल को कहा है कि आप दो दिन के भीतर इस मामले में FIR दर्ज करे या फिर JNG की तरह उग्र आंदोलन से निपटने को तैयार रहे।









