सक्ती 14 सितंबर 2026 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने मोबाईल और नगद रकम चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाईल फोन एक अन्य मोबाईल के साथ चोरी की बाईक पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AT 4860 को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा  303 (2) के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया हैं।

दरसअल दिनांक 13 सितंबर को प्रार्थी गिरधर दास महंत उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गीधा, थाना खरसिया ने  सक्ती थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 सितंबर 2026 को शाम लगभग 04 बजे वह सोंठी रेलवे फाटक के पास नाश्ता करने के लिए रुका था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से OPPO A53 मोबाईल फोन और 06 चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती मेंअपराध क्रमांक 386/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार सक्ती में एक व्यक्ति काले रंग की बाईक एवं मोबाईल फोन बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुशील देवांगन पिता गंगाधर देवांगन, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेडियम के पीछे, हाइट्स के सामने, चक्रधर नगर जिला रायगढ़ वर्तमान निवास गायत्री मंदिर, मलीडीपा, बोइरदादर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त मोबाईल फोन एवं मोटरसाइकिल को चोरी करना तथा चोरी की सामग्री को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया।