सक्ती 01 अक्टूबर 2026 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश का आज चांपा से रायगढ़ स्टेशन का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था इसी क्रम में वे बाराद्वार स्टेशन का भी निरीक्षण किया और बाराद्वार स्टेशन में जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगो ने उनसे मुलाकात की।

इस दौरान जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ' अन्नपूर्णा" ने रेल महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए उन्हें अपना आवेदन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से बाराद्वार स्टेशन में हीराकुंड एक्सप्रेस तथा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का ठहराव, सकरेली तथा भागोडीह में अंडर ब्रिज निर्माण, बाराद्वार में आर ओ बी निर्माण तथा जेठा स्टेशन में मेमू ट्रेन का ठहराव शामिल है।

आयुष शर्मा के आवेदन पर रेल महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा जल्द उन जगहों का अवलोकन करवाने की बात कही।