सक्ती 23 अगस्त 2026 - इस वक्त सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सावन के अंतिम सोमवार (आज देर रात) को शिव धाम ऐतिहासिक तुर्री में एक बड़ी जुए की महफ़िल जमने की बात सामने आ रही है। ब्रम्हानंद की माने तो सक्ती शहर का एक नामी जुआरी भंडारा के आड़ में जुआ खेलने के लिए पूरी ब्यवस्था किया हुआ है। और इसके लिए सभी बड़े जुआरियो को मोबाईल के जरिए न्योता दिया जा रहा है।
अगर ब्रम्हानंद की माने तो इस जुए के फड़ में लाखों का दांव लगने वाला है। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है और इस जुए के फड़ में सक्ती ही नही बल्कि अन्य जिलों के जुआरी किस्मत आजमाने लाखो रुपये लेकर पंहुचेंगे।
अभी तक जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने वाली सक्ती पुलिस के सामने यह बड़ी चुनौती है की तुर्री धाम में आज देर रात सजने वाली जुए की इस रंग में भंग डाल कर पवित्र स्थल में होने वाले इस अनैतिक कार्य को रोके।














