सक्ती 30 जुलाई 2026 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, ₹10,000 नगद, 52 पत्ती ताश और चटाई जप्त किया है। जप्त सामानों की कीमत 60 हजार आंकी गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बता दे कि SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ASP पंकज पटेल एवं SDOP सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

दरअसल सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारी नहर पुल के पास आम रोड पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए पैसों का दांव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची तथा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए, जबकि 05 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी, मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।

गिरफ्तार जुआरियों में..

01. विक्की बरेठ, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुरेन्हापारा, सक्ती।

02. धनाराम देवांगन, उम्र 39 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, चांपा।

03. पुरुषोत्तम राठौर, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिवनी वार्ड, उमरेली रोड, चांपा।

04. सत्यनारायण देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी संजयनगर, चांपा।

05. दुर्गेश सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सरवानी, थाना सक्ती, जिला सक्ती शामिल है।