जांजगीर चाम्पा 01 अक्टूबर 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भरत लाल कश्यप उम्र 75 साल निवासी बेल्हा ने दिनांक 27. 09 . 2023 को थाना शिवरीनारायण आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी बैंक पैसा निकालने गया था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति स्वयं को उसके परिचित बता कर झांसे में लिया और 50 हजार रूपये को ठगी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 421 / 2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिला सहकारी बैंक शिवरीनारायण में लगे CCTV फुटेज जाँच किया गया जिसमे संदेही हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ती को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

आरोपी ने घटना घटित स्वीकार कर बताया प्रार्थी से धोखाधड़ी कर 50 हजार रूपये लिया है और उक्त रकम में से समान फिज , LED टीवी खरीद कर खर्च कर दिया शेष रकम 6600/ रूपये , घटना में प्रयुक्त बाईक HF डीलक्स को बरामद किया गया है। आरोपी ने घटना में प्रयुक्त बाईक HF डीलक्स को थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत मिशन अस्पताल के पास से चोरी करना बताया।

आरोपी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ती के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर दिनांक 30 सितंबर 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।