रायपुर 04 जुलाई 2021 - रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रायपुर-कोरबा के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन की सुविधा सप्ताह में 4 दिन देने का निर्णय लिया है। 

गाड़ी संख्या 08249 / 08250 रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में 4 दिन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस 07 जुलाई से रायपुर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। 
इसी तरह विपरीत ओर से कोरबा से 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस 08 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। 

यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार , 04 चेयरकार , 01 एसी चेयरकार , 06 सामान्य सहित कुल 13 कोच रहेंगे यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी। केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।