रायगढ़ 18 जून 2022 -  पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम देवरी में जुए के अड्डे पर छापामार कार्यवाही की गई।

दरअसल थाना प्रभारी अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी में  आसपास के लोग जुआ खेलने बैठते हैं। जिसके बाद टीआई द्वारा स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड किया गया जहां 12 आरोपियों को 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते पकड़ा गया है जिनसे नगद 39 हजार की जब्ती की गई है जुआरियों पर थाना भूपदेवपुर में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित शुक्ला , प्रधान आरक्षक देवसाय तिर्की , जगदीश नायक , आरक्षक मुरली मनोहर पटेल , मिनकेतन पटेल , श्रवण बरिहा , रघुनंदन साहू , जंक्शन बघेल , सुमित मिंज , गिरधार खड़िया शामिल थे। 

गिरफ्तार जुआरियों में -

01 - टेक लाल यादव ग्राम देवरी

02 - संतोष कुमार धोबी ग्राम कछार

03 - कुंज बिहारी सिदार ग्राम देवरी

04 - तेज प्रकाश साव ग्राम डोंगाढकेल

05 - तुलेश्वर यादव ग्राम देवरी

06 - मंगल प्रसाद ग्राम डोंगाढकेल

07 - ताराचंद यादव ग्राम देवरी

08 - चूड़ामणि राठिया ग्राम नहरपाली

09 - कीर्तन निषाद ग्राम कांशीचुआ 

10. शिवप्रसाद चौहान ग्राम देवरी

11. दुष्यंत रात्रे ग्राम कांशीचुआ 

12. जनक पटेल ग्राम कांशीचुआ
शामिल है।